MP के नए राज्यपाल लालजी टंडन ने ली शपथ, राजभवन में बिहार और यूपी के नेता भी पहुंचे

7/29/2019 1:36:14 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के मनोनीत राज्यपाल लालजी टंडन ने आज 11 बजे राजभवन के प्रांगण में शपथ ग्रहण की। मध्य प्रेदश के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा ने राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई। रविवार को जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने राज्यपाल लालजी टंडन की राजकीय विमानतल पर अगवानी की थी। आपको बता दें कि वे मध्य प्रदेश के 28वें राज्यपाल बन चुके हैं।

राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए टंडन रविवार को अपने परिजनों के साथ राजधानी पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश की तत्कालीन राज्यपाल श्रीमति आनंदी बेन पटेल को उतर प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया है। सरला ग्रेवाल के लम्बे समय के बाद वह मध्य प्रदेश की महिला राज्यपाल बनी थी। आनंदी बेन पटेल लगभग डेढ वर्ष तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं। अब मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी लालजी टंडन को दी गई है।



लालजी टंडन का राजनीतिक सफर ...
लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 में हुआ। लालजी का राजनीतिक सफर 1960 में शुरू हुआ है। वह दो बार पार्षद चुने गए हैं और दो बार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस साल 2009 राजनिति से संन्यास लिया था, उसी साल लालजी टंडन लखनऊ से लोकसभा सांसद चुने गए थे। टंडन मायावती और कल्याण सिंह की कैबिनेट में नगर विकास मंत्री भी रह चुके हैं।

meena

This news is Edited By meena