MP कांग्रेस को दो ही लोग चला रहे हैं एक काटू और दूसरे छाटू: एमपी गृह मंत्री

6/27/2022 12:56:14 PM

भोपाल (मोइन खान): मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह (kamal nath and digvijya singh) पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस (madhya pradesh congress ) को दो ही लोग चला रहे हैं एक काटू और दूसरे छाटू। उन्होंने अध्यक्ष रहते हुए अपनी पार्टी तोड़ ली। 32 विधायक चले गए, अब दूसरों को उपदेश दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट (supreme court) की टिप्पणी के बाद भी दिग्विजय सिंह द्वारा तीस्ता सीतलवाड़ (teesta setalvad) के पक्ष में बयान देना मेरी नजर में यह विवादित बयान है।

कांग्रेस के पास शिकायत के अलावा कोई काम नहीं: नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस (congress) के पास शिकायत करने के अलावा और कोई काम नहीं है। कांग्रेस का जन सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है। वे एक परिवार के लिए आंदोलन भी करते हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आरिफ मसूद (arif masood) को लेकर कहा कि उन्हें जवाब तो जनता देगी बस थोड़ा सा इंतजार करें। जब प्रदेश की बदली तो सरकार नहीं चला पाए अब नगर की बदलने पर कैसे चला पाएंगे। हमारे लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। रणजी चैंपियन (ranji trophy 2022) मध्य प्रदेश की टीम का स्वागत है वंदन है अभिनंदन है।

भगवत मान पर बरसे नरोत्तम मिश्रा  

जनता ने कांग्रेस (congress) के मूल चुनावी घोषणा पत्र को ही खारिज कर दिया है तो कांग्रेस के अब नगरीय सरकार के झूठ पर जनता कैसे विश्वास करेगी। गृह मंत्री ने कहा कि आज शाम 5:00 बजे आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक होगी। लोक सभा उप निर्वाचन में उत्तर प्रदेश में आजम खां (azam khan) की जाजम सिमट गई और पंजाब में मुख्यमंत्री (punjab cheif minister) मान का अब मान नहीं रहा है।  

ओवैसी पर कसा तंज

पंचायत निर्वाचन में हमारी पार्टी की एकतरफा जीत हुई है और 6 तारीख को जब पार्टी सिंबल पर चुनाव होंगे तो विपक्ष का भ्रम और दूर हो जाएंगा। कांग्रेस का वोट मध्यप्रदेश में बचा ही नहीं। असदुद्दीन ओवैसी (asaduddin owaisi) आएंगे भी तो वह किसका वोट काटेंगे। प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि ओवैसी किस प्रकार विभाजन की राजनीति करते हैं। 

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना के 74 नए केस आए हैं। जबकि 70 लोग स्वस्थ हो कर घर गए हैं। जबकि वर्तमान में 465 एक्टिव केस हैं।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh