MP में प्रचंड है ठंड, बतूल सबसे ज्यादा ठंडा तो सीधी सबसे गर्म जिला

1/8/2019 12:43:11 PM

भोपाल: थोड़े दिन की राहत के बाद एक बार फिर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेशवासियों को कोहरे से राहत तो मिली लेकिन उसके बाद ठंड और भी बढ़ गई। प्रदेश में सोमवार की रात सबसे ज्यादा ठंडा क्षेत्र बैतूल रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में यहां का पारा 3. 9 तक गिर गया। इसके अलावा सबसे ज्यादा गर्म जिला सीधी रहा जहां का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया।


 

प्रदेश के मालवा क्षेत्र में भी ठंड़ का असर देखने को मिल रहा है यहां खरगोन जिला सबसे ज्यादा ठंड की चपेट में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में 7.6 तो इंदौर में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के ग्वालियर क्षेत्र में ठंड से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 



 

ट्रेनों पर भी पड़ रहा है ठंड का असर  

मालवा और भिंड एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा समय की मार देखी जा रही है। इनके अलावा अवंतिका एक्सप्रेस 1 घंटे, ओवरनाइट एक्सप्रेस 1 घंटे, पूणे-इंदौर 20 मिनट, बिलासपुर एक्सप्रेस 1:30, पेंचवेली एक्सप्रेस 2 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 2:30 घंटे की देरी से चल रही हैं। 

वहीं प्रदेश के जबलपुर, रीवा और सतना क्षेत्र में फिलहाल ठंड से राहत है। लेकिन ग्वालियर के आसपास के क्षेत्र में ठंड बनी हुई है। सागर जिले में भी हल्की शीतलहर चल रही है। वहीं इंदौर और भोपाल के बीच में होने के कारण महाकाल नगरी उज्जैन में भी ठंड से कुछ ही राहत है।  

vijay kumar

This news is vijay kumar