MP में प्रचंड है ठंड, शनिवार की रात मंडला में रहा न्यूनतम तापमान

2/3/2019 5:12:05 PM

भोपाल: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग को अनुसार सोमवार को फिर से ग्वालियर, सागर, उज्जैन, चंबल एवं भोपाल संभाग में घना कोहरा छाने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। वहीं कई क्षेत्रों में बारिश होने का भी अनुमान है। 


 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान शुष्क रहा है। इस बीच मंडला में न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम चार डिग्री दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार दिन का पारा 5.6 डिग्री लुढ़क गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तीन से चार दिनों में को ग्वालियर, सागर, रीवा और चंबल संभाग के किन्ही किन्ही क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं शनिवार प्रदेश के नरसिंहपुर, टीकमगढ़, भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, खंडवा, जबलपुर, सागर, सतना और सीधी में रात का तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा।  

Vikas kumar

This news is Vikas kumar