MP में रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित बस पलटी 40 घायल

2/9/2019 5:28:48 PM

सिवनी: जिले में नरसिंहपुर के गोटेगांव से धूमा आ रही एक तेज रफ्तार बस मानकपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इसमें सवार 40 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस ड्राइवर शराब के नशे में होने के कारण अपना नियत्रंण खो बैठा। जिससे बस नदी के किनारे आकर पलट गई। धूमा थाने में पदस्थ एएसआई जयंती पटेल ने बताया कि घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं। 22 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद धूमा से लखनादौन सिविल अस्पताल रवाना कर दिया गया है। जबकि अन्य घायलों को सीधे लखनादौन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
 

 

 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR