Punjab Kesari MP ads

MP कांग्रेस का बड़ा फैसला, जिला कार्यकारिणी घोषित, कई बड़े नाम शामिल

Tuesday, Mar 24, 2026-08:21 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार झाबुआ जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार कुल 47 नेताओं को जिला कार्यकारिणी में जगह दी गई है। पार्टी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संदेश दिया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में कांग्रेस को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति को आगामी चुनावों और संगठन विस्तार की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां कांग्रेस अपने आधार को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News