MP Election: राहुल नॉन सीरियस व्यक्ति तो केजरीवाल का मिर्ची कांड फर्जी- मनोज तिवारी

11/23/2018 1:52:34 PM

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के सभी स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच सांसद मनोज तिवारी ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा है कि, उन्होंने कहा है कि, देश की जनता के सब्र का बांध टूटने लगा है। अब जल्द से जल्द अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। 



मनोज तिवारी ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, जनवरी में कोर्ट का फैसला आएगा और जनवरी के अंतिम सप्ताह में राम मंदिर बनना शुरू हो जाएगा। तिवारी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, राम मंदिर के फैसले को राहुल गांधी टालना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी ने यह शपथ ली है कि, अब रामलला टेंट में नहीं रहेंगे, बहुत जल्द भव्य राम मंदिर बनेगा। इसके बाद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बीजेपी के लिए राजनीतिक नहीं, बल्कि आस्था का मुद्दा है।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को एक नॉन सीरियस व्यक्ति बताया और आरोप लगाया कि, कांग्रेस का काम चरित्र बांटो, काटो और राज करने का है। कांग्रेस अधर्म जानती है, बीजेपी धर्म जानती है। भाजपा की मजबूती देखकर कांग्रेस हिंदू-मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रही है।

मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, मुझे जान से मारने की साजिश की जा रही है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल पर हुए मिर्ची अटैक को मनोज तिवारी ने फर्जी करार दिया।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar