सांसद राजबहादुर सिंह ने खिलाड़ियों को दिया सम्मान, शमशाबाद को दी करोड़ों की सौगात

Monday, Aug 16, 2021-08:18 PM (IST)

शमशाबाद (धर्मेंद्र प्रजापति): टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान में नगर के 150 प्रतिभावान खिलाड़ियों को विधायक राजश्री रूद्रप्रताप सिंह के सौजन्य से ट्रैकसूट एवं स्पोर्ट्स सूज का वितरण किया गया। सागर संसदीय क्षेत्र के सांसद राजबहादुर सिंह द्वारा यह सम्मान दिया गया। ट्रैक सूट मिलने से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान सांसद राजबहादुर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, आप लोग बहुत परिश्रमी हो। आप लोग भी ओलम्पिक में गोल्ड मैडल जीत सकते हो। किसी भी खिलाड़ी को संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। आपकी विधायक राजश्री रुद्रप्रताप सिंह और मैं हमेशा आप लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं। बहुत जल्द शमशाबाद में सर्वसुविधा युक्त एक बड़े स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। आपके नगर में प्रतिभाओं की कमी नही है। 

PunjabKesari, MP Raj Bahadur Singh, BJP, Sportspersons honored, Shamshabad, Vidisha, Madhya Pradesh

सम्मान समारोह से पूर्व सांसद द्वारा नगर में होने वाले 80 लाख की लागत के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही नगर परिषद को मिली नई फायर बिग्रेड एवं आधुनिक यंत्र प्रणाली से युक्त ट्रेक्टर का लोकार्पण भी किया। पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह ने सांसद एवं विधायक निधि से किये जा रहे विकास कार्यों से कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह के बाद नगर के सभी खिलाड़ियों द्वारा ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की जीत की खुशी में विजयी रैली निकाली गई। यह रैली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पर ही समाप्त हुई। रैली के दौरान उत्साही खिलाड़ी नीरज चोपड़ा जिन्दावाद एवं जीत गया भई जीत गया नीरज भैया जीत गया के नारे लगाते हुए चल रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News