Punjab Kesari MP ads

4 दिन पहले दिल्ली गए थे MP के नए CS अशोक वर्णवाल, क्या राजधानी से लगी नाम पर मुहर, जानिए कौन हैं MP ब्‍यूरोक्रेसी के नए बॉस

Thursday, Jul 23, 2026-12:28 AM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नया CEO बनाया गया है। अब मध्य प्रदेश शासन ने एक अहम आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक साल 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी अशोक वर्णवाल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मध्य प्रदेश का स्थानापन्न मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अशोक वर्णवाल मुख्‍य सचिव अनुराग जैन की जगह लेंगे.

आपको बता दें कि  अशोक बर्णवाल 1991 बैच के आईएएस हैं। वे वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा अपर मुख्य संचिव, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें अस्थायी रूप से मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

चार दिन पहले अशोक वर्णवाल गए थे दिल्ली

वहीं कुछ सूत्र बता रहे है, कि चार दिन पहले ही अशोक वर्णवाल दिल्ली गए थे। वैसे अशोक वर्णवाल को अस्थायी रूप से मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है लेकिन  अगर ये दिल्ली की मंजूर से नियुक्त हुए हैं तो परमानेंट भी इस पोस्ट पर रह  सकते हैं ।

आपको बता देते हैं कि मध्‍य प्रदेश ब्‍यूरोक्रेसी के नए बॉस IAS अधिकारी अशोक वर्णवाल वैसे मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। 27 जनवरी 1969 को जन्‍मे अशोक वर्णवाल ने 15 सितंबर 1991 को IAS ज्‍वाइन की थी और इनके पास बी.टेक. (खनन अभियांत्रिकी), राजनीति एवं वाणिज्य के साथ प्रबंधन में स्नातकोत्तर उपाधि है.

बता दें कि मुख्य सचिव की दौड़ में अशोक बर्णवाल के अलावा ACS राजेश राजौरा और मनु श्रीवास्तव का नाम भी चर्चा में था। आज मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अशोक बर्णवाल से मुलाकात भी की थी और देर शाम इनके नाम के आर्डर जारी हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News