MP के नए DGP बोले, ''पुलिस को स्मार्ट और प्रोफेशनल बनाएंगे''

1/30/2019 5:44:19 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक का पदभार वी के सिंह ने संभाल लिया है। बुधवार को भोपाल में पुलिस मुख्यालय में उन्हें ऋषि कुमार शुक्ला ने चार्ज सौंपा।  वी के सिंह ने कहा उनकी प्राथमिकता प्रदेश को बेहतर पुलिसिंग और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की रहेगी।

 


वी के सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 'उनकी प्राथमिकता प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को ट्रैक पर लाना है। इसके लिए वो पुलिस व्यवस्था में भी सुधार करेंगे। डीजीपी सिंह ने कहा प्रदेश की पुलिस प्रोफेशनल तरीके से काम करे, ये ही मेरी प्राथमिकता है। पुलिस को स्मार्ट बनाएंगे'। महिला अपराध के लिए बदनाम हो चुके मध्य प्रदेश में अब डीजीपी कैसे बेहतर माहौल बना पाएंगे, इस सवाल पर वी के सिंह ने कहा वो व्यवस्था में सुधार करेंगे ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।'
 




हाल ही में दो महीने पहले प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वी के सिंह प्रभारी डीजीपी थे। डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला के मेडिकल लीव पर जाने के बाद उन्होंने प्रभार संभाला था। वी के सिंह का कहना है 'विधान सभा चुनाव के बाद अब वो लोकसभा चुनाव भी शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराएंगे।'

 

suman

This news is suman