MP के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बुंदेला का निधन, समर्थकों में शोक की लहर

2/13/2019 11:10:38 AM

धार: मध्यप्रदेश के धार के पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का बुधवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है बुंदेला कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद मंगलावार ही उन्हें वापस धार लाया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर लगते ही नेताओं का उनके घर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। समर्थकों और प्रदेश में शोक की लहर छा गई है। उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा।





ऐसा रहा राजनीतिक सफर
बता दें, बुंदेला एक सहकारिता नेता के तौर पर जाने जाते थे। वे सहकारिता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इसके अलावा भी वे कई अन्य पदों पर रहे। मध्य प्रदेश राज्य विपणन संघ के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी उन्होंने दायित्व निभाया था। धार नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे। बुंदेला का कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण प्रभाव था, कांग्रेस में बुंदेला गुट का अपना अलग ही अस्तित्व था। 

निष्काषित होने के बाद उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और दो हजार समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होने की बात कही थी।  लेकिन शामिल नहीं हुए, हालांकि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी के फेवर में जमकर वोट मांगे थे। जिसके चलते कांग्रेस के कई वोट कटे थे।

 

suman

This news is suman