Video: खजुराहो एयरपोर्ट पर फहराया गया MP का तीसरा सबसे ऊंचा झंडा
2/28/2020 5:57:47 PM
छतरपुर(कीर्ति राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट पर देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने के लिए 26 फरवरी 2020 से प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा झंडा लहराया गया। एयरपोर्ट पर 20x30 चौड़ा और 100 फ़ीट ऊंचाई वाला यह झंडा लगातार 24 घंटे लहराता रहेगा।
एयरपोर्ट डायरेक्टर खजुराहो का कहना है कि यह झंडा देश की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। झंडे को देखकर देश के लोग नमन करें। देश के लिए अपनी ड्यूटी, जिम्मेदारी याद करें। 600 स्क्वायर फ़ीट फ्लैग होस्टिंग का एक सौभाग्य है।
यही वजह है कि देश के चुनिंदा एयरपोर्ट्स में अब खजुराहो भी शामिल हो गया है। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर के बाद अब खजुराहो एयरपोर्ट का नाम भी सुनहरे अक्षरो में शामिल लिखा गया।
वॉटर सैल्यूट किया गया..
वॉटर सैल्यूट फायर व्हीकल सेफ्टी है, जब भी कोई नई विमान या फ्लैग मास्ट होता है तो उसके सम्मान में वाटर सैल्यूट की परंपरा निभाई जाती है। खजुराहो का एयरपोर्ट सुरक्षा के मामले में सबसे आगे है।