Punjab Kesari MP ads

क्या नाराज हैं MP के वरिष्ठ मंत्री? कैबिनेट बैठक से बनाई दूरी, सियासत गरम

Wednesday, Apr 08, 2026-08:56 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और संसदीय कार्य मंत्री Kailash Vijayvargiya की नाराजगी को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद सामने आए घटनाक्रम ने इन अटकलों को और हवा दे दी।

दरअसल, कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, लेकिन बैठक के बाद आयोजित ब्रीफिंग से मंत्री विजयवर्गीय ने दूरी बनाए रखी। इस दौरान कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी प्रदेश के एमएसएमई मंत्री Chaitanya Kumar Kashyap ने दी। इसके अलावा बैठक के बाद जारी की गई मंत्रियों की तस्वीर में भी कैलाश विजयवर्गीय नजर नहीं आए, जिससे उनकी अनुपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, अहम कैबिनेट बैठक में उनकी गैरमौजूदगी को किसी न किसी स्तर पर मतभेद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, सत्ता और संगठन की ओर से इसे सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि इसी दिन बाद में सिंहस्थ के लिए गठित मंत्री मंडलीय समिति की बैठक में मंत्री विजयवर्गीय शामिल हुए। ऐसे में एक बैठक से दूरी और दूसरी में उपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चा को और तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक बैठक के दौरान ब्रीफिंग को लेकर हुए घटनाक्रम के बाद से ही स्थिति को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, पिछले कुछ समय में उनकी गतिविधियों और कैबिनेट बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी लगातार निगाहें बनी हुई हैं।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे महज सामान्य घटना मानने के बजाय संभावित मतभेद के रूप में देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News