MP: पुलिस महकमें में फिर हुआ फेरबदल, 2 अधिकारी इधर से उधर

3/15/2019 6:13:03 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के दो अधिकारियों के तबादले करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जारी आदेश में पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक साइबर रियाज इकबाल का तबादला कर उन्हें सतना पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
 

 

वहीं सतना पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

suman

This news is suman