सांसद विवेक साहू की पत्नी ने कराया मुंडन, जानिए वजह
Friday, Jul 12, 2024-08:11 PM (IST)

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह) : लोकसभा सीट से सांसद विवेक बंटी साहू की धर्मपत्नी शालिनी साहू ने मुंडन कराया है। शालिनी साहू ने बताया कि हाल में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में पति की जीत के लिए उन्होंने भगवान तिरुपति बालाजी से मन्नत मांगी थी। जीतने के बाद अपने पुत्र के साथ जाकर तिरुपति बालाजी में जाकर सिर मुंडन कराया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को विवेक बंटी साहू ने 1 लाख से अधिक वोटों से हराया था।