Punjab Kesari MP ads

MP में गेंहू खरीदी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान- इस तारीख से 2625 रुपए में होगी खरीदी?

Monday, Apr 06, 2026-06:24 PM (IST)

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 10 तारीख से किसानों का गेहूं ₹2625 प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी।

Video देखिए

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता छोटे किसानों को राहत देना है, इसलिए खरीदी प्रक्रिया में सबसे पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने इसे सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस सरकार किसानों को उचित समर्थन मूल्य नहीं दे पाई। पहले गेहूं मात्र ₹400 प्रति क्विंटल के आसपास खरीदा जाता था, जबकि आज किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले प्रदेश में बिजली और सिंचाई की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले जहां सिंचाई का रकबा लगभग साढ़े सात लाख हेक्टेयर था, वहीं अब यह बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और आगे भी उन्हें बेहतर सुविधाएं और उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News