MP में फिर होगा किसान आंदोलन का आगाज़, 3 दिन झेलनी पड़ेंगी परेशानियां

5/28/2019 1:46:58 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही प्रदेश में फिर प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन होने वाला है। भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश में आंदोलन का ऐलान किया है। यह आंदोलन 29 मई से लेकर 31 मई तक पूरे प्रदेश मे चलने वाला है। दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलन के कारण इस बार भी सब्जी और दूध की दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि किसान फल, सब्जी और दूध को लेकर मंडी नहीं जाएंगे।वही आंदोलन की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन और सरकार सकते में आ गई है।



तीन दिन तक करनापड़ सकता है परेशानियों का सामना 
दरअसल, भारतीय किसान संघ ने कर्जमाफी, फसल का समर्थन मूल्य, फसलों के उचित दाम और स्वामीनाथन जैसी एक दर्जन मांगों को लेकर तीन दिवसीय प्रदेशाव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन के दौरान किसानों ने दूध, फल और सब्जी की सप्लाई ना करने का ऐलान किया है। जिसकी वजह से आम लोगो को खासी परेशानी हो सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसमें आम किसान इस आंदोलन में शामिल होंगें या नहीं। लेकिन संघ दावा कर रहा है कि, प्रदेश में उन्हें किसानों ने पूरा समर्थन मिला है और वे इसमे शामिल होंगे। 

suman

This news is suman