मूक-बधिर परिचय सम्मेलन पहुंची गीता, 2 लड़कों में दिखाई रुचि

6/25/2018 4:46:31 PM

इंदौर: दो दिवसीय मूक-बधिर युवाओं के परिचय सम्मेलन में पाकिस्तान से आई गीता ने सांकेतिक भाषा में अपना परिचय दिया। गीता से 15 लड़कों की मुलाकात कराई गई, जिसमें से दो में गीता ने रुचि दिखाई है। बीते दिनों गीता को, दो दिन में 10 लड़कों से मिलाया गया था। इनमें से गीता ने किसी को भी पसंद नहीं किया था।

रविवार को हुए परिचय सम्मेलन में गीता ने छत्तीसगढ़ के रायपुर व गुजरात के सूरत से आए दो लड़कों में रुचि दिखाई। इनकी जानकारी निकालकर इनके परिजन से बात की जाएगी। इसके साथ ही जानकारी केंद्र को भी भेजी जाएगी। इन दोनों में से किसी एक लड़के के साथ गीता की शादी की संभावना है।

 

suman

This news is suman