जीतू सोनी के एक और बंगले पर चला नगर निगम का पीला पंजा

12/9/2019 12:34:46 PM

इंदौर: इंदौर नगर निगम ने एक बार फिर वांटेड जीतू सोनी के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। नगर निगम ने जीतू सोनी के स्कीम नंबर 94 के शांतिकुंज कॉलोनी में बने हुए दबसरे बंगले के अवैध हिस्से को नगर निगम ने बुलडोजर से तुड़वा दिया।
 


बताया जा रहा है कि शांतिकुंज कॉलोनी के रहने वालों की शिकायत के बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। वहां के बगीचे की जमीन पर दो हजार वर्गफीट क्षेत्र में यह बंगला बना हुआ था। इसके अलावा उसने छह से सात हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा भी किया हुआ था। नगर निगम के के दस्ते ने सोमवार तड़के दो पोकलेन मशीनों की मदद से अवैध हिस्से को गिरा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त रजनीश कसेरा और भारी मात्रा में पुलिस दल मौजूद था। 

meena

This news is Edited By meena