बजरंग बली को नगर निगम का नोटिस, पानी का टैक्स भुगतान करने के आदेश, भाजपा बोली- यह हिंदुओं की आस्था पर चोट

10/19/2022 7:24:51 PM

रायगढ़(पुनीराम रजक): नगर निगम में एक अजब मामला सामने आया है। नगर निगम की ओर से बजरंग बली को पानी का टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में दो महीने का 4 सौ रुपए का पानी का बिल जमा करने को कहा गया है। मामला नगरनिगम के वार्ड क्रमांक 18 गुजराती पारा का है। खास बात ये है कि भाजपा पार्षद एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी का वार्ड में बजरंग बली का मंदिर है। ऐसे में इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। भाजपा इसे हिंदुओं की आस्था पर चोट करार देते हुए इसकी निंदा कर रही है तो वहीं निगम जांच की बात कह रहा है।

PunjabKesari

दरअसल, रायगढ़ नगर निगम के 48 वार्डों में अमृत मिशन के तहत नल कनेक्शन दिया गया है। नगर निगम के द्वारा उपभोक्ताओँ के घरों में वाटर मीटर लगाए जाने के बाद अब बिल जनरेट कर वसूली के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम ने गुजराती पारा वार्ड 18 के हनुमान मंदिर को पानी का बिल जमा करने नोटिस जारी कर दिया।

PunjabKesari

हद तो तब हो गई जब नोटिस में बजरंगबली आत्मज टेंपल लिख दिया गया। मामला उजागर होने के बाद भाजपा अब इसका विरोध कर रही है। भाजपा का कहना है कि पूर्व में भी तहसील कोर्ट से भगवान शिव को बेदखली का नोटिस जारी किया गया था। बाद में जिला प्रशासन ने लिपिकीय त्रुटि बताते हुए माफी मांगी थी। अब फिर से नगर निगम ने भगवान का नोटिस जारी कर हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाई है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

PunjabKesari

इधर मामला सामने आऩे के बाद नगर निगम बचाव में आ गया है। निगम सभापति का कहना है कि पूर्व में ठेका एजेंसी ने कनेक्शन देने का काम किया था। नगर निगम ने हाल ही में इसे टेक ओवर किया है। बिल जनरेट करते समय तकनीकी त्रुटि हुई है जिसकी जांच कर सुधार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News