मृत मवेशियों को खुले में फैंकने पहुंचे नगर निगम के कर्मचारी, लोगो ने किया विरोध

9/15/2019 5:02:12 PM

कटनी(संजीव वर्मा) नगर निगम कटनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की रोजाना कोई न कोई लापरवाही से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले तो शहर की जनता ही परेशान हो रही थी, लेकिन अब नगर निगम सीमा से लगे गावों के लोग भी इनकी लापरवाही का शिकार हो रहे है। शनिवार को नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत एक मृत गोवंश को गाड़ी में भरकर नगर निगम के कर्मचारी समीप गांव चाका के ग्राम पंचायत भवन के समीप फेंकने पहुंचे। मौके पर कटनी जनपद अध्यक्ष भी मौजूद थे, जिन्हें नगर निगम के कर्मचारियों की करतूतों की जानकारी ग्रामीणों ने दी। जिसके बाद उन्होंने पहले तो कर्मचारियों की जमकर क्लास ली बाद में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर मृत मवेशी के अंतिम संस्कार के लिए कहा।

जनपद अध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने बताया कि शनिवार शाम वे ग्राम पंचायत चाका पहुँचे जहा उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी मारे हुए जानवर को खाली पड़ी जगह पर फेकने पहुंचे थे जिस पर जब वह उस स्थान पर पहुंचे तो वहां पहले से ही 10 से 12 मरे हुए जानवर पड़े थे। जिससे दुर्गंध आ रही थी जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया और वे नगर निगम की गाड़ी की पहले हवा निकलवा कर उनपर बरस पड़े साथ ही फोन पर नगर निगम के कमिश्नर से इसकी शिकायत की।

जनपद अध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने यह भी बताया कि ग्राम के लोगो ने उन्हें बताया कि इन मरे हुए जानवरो की दुर्गंध से पूरा इलाका परेशान है लेकिन नगर निगम के अधिकारी है कि इस और ध्यान देने की बजाए मुख बाधिर बने हुए है। जनपद अध्यक्ष ने आगे कहा कि नगर निगम कमिश्नर से शिकायत के बाद उन्होंने ने आश्वाशन दिया है कि वे सभी मृत जानवरो को वहां से उठवा कर और बड़ा गढ्ढा करा कर उसमें अंतिम संस्कार करवाएंगे,  ताकि इलाके के लोगों को परेशनी न हो।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar