उज्जैन मर्डर केस : पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

8/19/2018 3:24:12 PM

उज्जैन : महाकाल मंदिर के परिसर में हुए मर्डर केस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अमित नाम के आरोपी समेत उसकी बहन और पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन्ही तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल महाकाल मंदिर के बाहर भस्म आरती गेट के पास एक युवक की हत्या कर दी गई थी। विवाद में खुलासा हुआ कि आपसी विवाद में भक्ति भंडार के संचालक अमित त्रिवेदी ने जयसिंहपुरा में रहने वाले विष्णु पांचाल और उसकी पत्नी पूजा पांचाल पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों पर चाकू से किए किए ताबड़तोड़ वार से विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



क्या है मामला ?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमित त्रिवेदी की भस्म आरती गेट के पास भक्ति भंडार नाम से दुकान है। गुरुवार को जयसिंहपुरा में रहने वाले विष्णु और उसकी पत्नी पूजा दर्शन के लिए मंदिर आई थी। इसी दौरान भस्म आरती गेट पर मंदिर के अंदर जाते समय अमित और विष्णु की आपस में टक्कर हो गई, जिससे अमित की दुकान में लगी तस्वीर नीचे गिर गई थी।



दुकान की तस्वीर गिरने से गुस्साए अमित ने विष्णु की पत्नी पूजा को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद दोनों में जमकर विवाद हुआ। आस-पास के लोगों ने दोनों के बीच मामला शांत करवाया। रविवार को उसी बात को लेकर विष्णू पत्नी पूजा और बच्चे के साथ अमित की दुकान पर पहुंचा, जहां दोनों में फिर बहस हुई। इसी दौरान अमित ने चाकू से विष्णु और पूजा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Prashar

This news is Prashar