नानी पर था जादू टोना करने का शक, बातों ही बातों में नानी, मामा और नाबालिग को उतारा मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार

4/1/2022 6:39:26 PM

रायगढ़ (पुनीराम रजक): रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने की मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जो मृतकों के रिश्तेदार हैं। वृद्ध महिला पर जादू टोना करने के शक पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। उसके साथ दो अन्य लोगों को धारदार टांगी से हत्या करना कबूला है। दरअसल कापू थानांतर्गत ग्राम धवईडांड, चाल्हा के निकट फांदापाली जंगल में गुरुवार को वृद्ध महिला समेत एक ही परिवार के तीन लोगों का शव उनके अस्थायी झोपड़ी के बाहर पड़ा मिला था।

PunjabKesari

जादू टोना का था शक

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पंहुची। यहां 65 वर्षीय दुहनीबाई, उसके बेटे अमृतलाल और उसकी नतनी अमृता बाई का शव पड़ा हुआ मिला था। जिनके सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाये गये थे। मामला हत्या का दिखने पर तत्काल पुलिस ने छानबीन शुरू की। मामले की जांच में यह बात सामने आई कि सभी एक ही परिवार की है और महुआ बीनने के लिए जंगल में अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि गुरुवार को सभी एक साथ बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी आरोपी विकेश ने अपनी नानी दुहनी बाई पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए टांगी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

दूसरे एंगल में जांच कर रही पुलिस 

वहीं पास में ही सो रहे उसके मामा अमृतलाल और 13 वर्षीय बालिका अमृता की भी हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी विकेश के पिता, मां और उसकी पत्नी ने भी सहयोग किया था। इस बात का खुलासा होने पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि कही दूसरे बहाने से हत्या तो नहीं की गई।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News