प्रदेश के इस स्कूल में छात्राओं का निवाला खा रहे हैं कुत्ते

8/8/2018 2:55:12 PM

रीवा : जिले के कन्या माध्यमिक शाला दुआरी में व्यवस्थाओं के हाल इतने खस्ता हैं कि यहां छात्राओं का निवाला कुत्ते खा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इससे समूह संचालक और स्कूल के शिक्षकों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। स्कूल में तमाम अव्यवस्थाओं का पता होने के बावजूद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।


जानकारी के अनुसार दोपहर का भोजन बच्चियों को स्कूल परिसर के बाहर दिया जाता है। जहां ढेर सारी गंदगी तो है ही, साथ ही .यहां कुत्ते भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में बच्चियां अपनी थाली का भोजन छोड़ देती हैं। जिससे कुत्ते आराम से मध्याह्न भोजन खा लेते हैं। स्कूल में भोजन परोसने की जिम्मेदारी जगदम्बा स्व-सहायता समूह की है। कार्यकर्ता भोजन परोसने के बाद चली जाती है, जिससे बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। स्कूल के हेड मास्टर चंद्र प्रकाश पटेल  का कहना है कि समूह की महिलाएं भोजन बनाती हैं, सुरक्षा की जवाबदारी भी उन्हीं की है। 

सदस्यों  के निरीक्षण में हुआ खुलासा 
शिक्षा समिति दुआरी के सदस्यों ने  कन्या शाला में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूरी हकीकत सामने आई। स्कूल में अपनी मर्जी से आते हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था पूरी तरह  पटरी से उतरी चुकी है। समिति के सदस्यों ने कलेक्टर से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।

suman

This news is suman