Punjab Kesari MP ads

इंदौर में मनाया गया नाग पंचमी का पर्व, प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Friday, Aug 09, 2024-01:32 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): देशभर में नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर नाग देवता का पूजन कर रहे हैं। इंदौर के पिपल्या हाना स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। आज के दिन मंदिर और नाग देवता का सुन्दर और आकर्षक श्रृंगार किया गया था, यहां श्रद्धालुओं ने नाग देवता का विशेष पूजन करते हुए उनका जलाभिषेक किया,और सुख सम्रद्धि की कामना की है।

PunjabKesari
मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता का पूजन करने से और दूध से अभिषेक करने से जहां सभी मनोकामना पूरी होती है। वहीं काल सर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। इंदौर का यह नागेश्वर मंदिर करीब सौ वर्ष पुराना है,यहाँ मौजूद नाग देवता के दर्शन करने के लिए दूर दराज के इलाकों से लोग पहुँचते है। इस दौरान मंदिर प्रबंधन के द्वारा भक्तों को विशेष प्रसादी का भी वितरण किया गया था इसके अलावा शहर में सभी नाग देवता के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News