ट्रैक्टर चलाते हुए सभास्थल पहुंचे नकुलनाथ, बोले- सरकार की गलत नीतियों का परिणाम भुगत रही जनता

10/29/2021 6:28:08 PM

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह): सांसद नकुलनाथ चन्दनगांव से ट्रैक्टर में सवार होकर किसान आंदोलन को सम्बोधित करने निकले। नकुलनाथ ट्रैक्टर चलाते हुए सभा स्थल मानसरोवर कॉम्प्लेक्स पहुंचे। जहां जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। सांसद ने कहा कि यह मेरा पहला आंदोलन है, जिसमें मुझे जिले के किसान भाइयों, युवाओं और माताओं-बहनों का प्यार और विश्वास मिला है।  

PunjabKesari, Nakulnath, Congress, BJP, Farmers Movement, Chhindwara, Madhya Pradesh,

सांसद नकुलनाथ ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे जिले, प्रदेश और देश की ताकत किसान भाई हैं। ये छिन्दवाड़ा की जनता है जो जीवित ही नहीं जागरूक भी है। साथियों इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है कि प्रदेश और देश में भाजपा की निकम्मी सरकार है। जिसने हमारी रोटी, मकान और कपड़ा छीन लिया है। कोविड को लेकर उन्होंने कोरोना ने जिंदगी नहीं छीनी, सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों की जान गई है। पीछे साल अतिवृष्टि के कारण फसलें बर्बाद हुई मैंने हवाई सर्वे किया तो किसानों की सिसकियां थम नहीं रहती है। बाजार से यूरिया गायब हो जाना, ये कौन सी आपदा है, ये तो भाजपा सरकार की लापरवाही है। सांसद नकुलनाथ ने सभा स्थल से मौजूद किसानों से कहा हरियाणा और पंजाब का किसान डेढ़ साल से आंदोलन कर रहा, क्यों कर रहा इसका सरल शब्दों में अर्थ बताता हूं। पंजाब और हरियाणा के किसान हड़ताल कर रहे है। लेकिन भाजपा ने इनकी नहीं सुनी इनकी गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे है। उन्होंने कहा कांट्रेक्ट फार्मिंग का मतलब उधोगपतियों को मंडी का काम दिया जाएगा। जब किसानों के पास खाद और बीज नहीं होगा तब उधोगपति कहें हम खाद और बीज देंगे आप खेती करो।

PunjabKesari, Nakulnath, Congress, BJP, Farmers Movement, Chhindwara, Madhya Pradesh,

सांसद नकुलनाथ ने किसान आंदोलन में शामिल। किसान, युवा, बेरोजगार। महिलाएं, माताएं बहनों से पूछना चाहता हूं, क्या उनके खातों में 2 लाख रुपए आए। देश के 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला। रसोई के दाम एक हजार पार पहुंच चुके हैं। क्या किसानों को पर्याप्त यूरिया मिल रहा है? कोरोना में जिनका रोजगार छिना उन्हें कुछ मिला क्या? भाजपा की इन गलत नीतियों का मेरे जिले की जागरूक जनता जवाब देगी और जरूर देगी। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अभी से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनाना शुरू कर दें। क्योंकि जल्द ही आपकी कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News