नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय! जल्द हो सकती है घोषणा

12/29/2019 11:27:08 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रदेश अध्यक्ष का नाम लगभग तय है। बताया जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेता वर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह को दोबारा पार्टी की कमान संभालने की तैयारी में हैं। वहीं सूत्रों की माने तो मध्यप्रदेश के भाजपा नेता इस बात का विरोध कर रहे हैं।



दरअसल, वर्तमान भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। पार्टी ने उनके नेतृत्व में बहुत कम अंतर से विधानसभा चनाव हारा है लेकिन लोकसभा चुनाव में पूरी बाज़ी पलट गई। लोकसभा में 29 में से 28 सीटों पर पार्टी ने कब्जा किया। पार्टी ने नेताओं ने उनके नेतृत्व को चुनौती भी दी। अब दोबारा से पार्टी अध्यक्ष की कबायद में उनका नाम शुमार है और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संघ ने उन्हें हरी झंडी भी दे दी है।



बताया जा रहा है कि 15 जनवरी तक नाम की घोषणा की जा सकती है। लेकिन उनको दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कई दिग्गज नेता विरोध भी कर रहे हैं। इनमें मुख्य रुप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी राकेश सिंह के नाम पर सहमति नहीं जताई है हालांकि उन्होंने किसी और के नाम की पेशकस भी नहीं की।

meena

This news is Edited By meena