भाजपा पर जमकर बरसे जीतू, बोले- नरेंद्र मोदी ने ट्रेड डील करके किसानों के अधिकार बेच दिए

Saturday, Feb 14, 2026-06:41 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील में आज कांग्रेस की "किसान आक्रोश रैली" आयोजित की गयी। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ओर राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के साथ कई दिग्गज कांग्रेसी ओर किसान मौजूद रहे। इस दौरान जीतू पटवारी ने जमकर पीएम नरेंद्र मोदी ओर मोहन सरकार को घेरा है।

PunjabKesari

जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील किसानों के लिए घातक है। इसमें देश को बेचने का काम किया गया है। 97 फीसदी किसान कर्ज है, किसान सबसे ज्यादा आत्महत्या कर रहा है। इस ट्रेड डील का पूरे मध्य प्रदेश मे विरोध करेगें। इसके साथ ही जीतू पटवारी ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बजट सत्र से पहले तीन मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों और नैतिकता की अनदेखी हो रही है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पटवारी ने तीन मंत्रियों के संदर्भ में नैतिक जवाबदेही तय करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि इन मामलों के बावजूद मंत्रियों का पद पर बने रहना सरकार की नैतिकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

PunjabKesari

विजय शाह पर “देश की बेटी और भारतीय सेना के अपमान” से जुड़े गंभीर आरोपों का उल्लेख किया।
राजेंद्र शुक्ल के कार्यकाल में छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से बच्चों की मौत का मामला उठाया।
कैलाश विजयवर्गीय पर अपने क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।

पटवारी ने कहा है कि बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पूर्व इन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए, ताकि जनभावनाओं का सम्मान हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो यह संदेश जाएगा कि सरकार आरोपों पर मौन समर्थन दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News