sanjay raut के मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाये जाने के आरोप को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार, कहा- गलत है ये सब

4/9/2022 11:57:31 AM

ग्वालियर (अंकुर जैन): इन दिनों पाकिस्तन (pakistan) में राजनैतिक उथलपुथल का दौर चल रहा है। इस दौरान इमरान खान (imran khan) अपने भाषणों में हिंदूस्तान की तारीफ कर चुके हैं। इंडिया की प्रशंसा पर अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (unioin minister narendra singh tomar) का बयान  सामने आया है। केंद्रीय कृषि मंत्री (union agriculture minister) ने पीएम मोदी (pm modi) की तारीफ करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा के लिए देश पहले, बाकी सब कुछ बाद में है। भारत लगातार तरक्की कर रहा है तो स्वाभाविक है हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। जब मीडिया द्वारा नरेंद्र सिंह तोमर (narendra singh tomar) से विदेश नीति पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर जवाब देने से साफ इनकार कर दिया।

PunjabKesari

संजय राउत के बयान पर नरेंद्र सिंह का पलटवार

शिवसेना नेता संजय राउत (shivsena leader sanjay raut) ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार (central government) पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनानी चाहती है। इस पर नरेंद्र सिंह तोमर (narendra singh tomar) ने कहा कि इस प्रकार के आरोप गलत है। पीएम मोदी (pm modi) के नेतृत्व में सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है और उस पर कानून अपना काम कर रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत (shivsena leader sanjay raut) ने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार, मुंबई को केंद्र शासित (union territorie mumbai) प्रदेश बनाने की साजिश रच रही है।  

संजय राउत का आरोप  

संजय राउत (sanjay raut) ने शुक्रवार को भाजपा पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। राउत (sanjay raut) ने कहा था गृह मंत्रालय (home ministry)  को इस बारे में एक प्रेजेंटेशन दिया गया है। राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Former MP Kirit Somaiya) और पार्टी के नेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश में शामिल है। राउत ने आगे बताया कि इसे लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News