फिर फूटी नर्मदा पाइपलाइन उठा ऊंचा फव्वारा, शहर में गहराया जल संकट! नेता प्रतिपक्ष बोले- अब तो FIR होनी चाहिए
Monday, May 05, 2025-02:27 PM (IST)

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में नर्मदा पाइपलाइन भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई है। बार बार फूटने से शहर में जल संकट बढ़ता जा रहा है जिसके चलते लोगों मे प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष मूल्लू राठौर ने विश्वा कंपनी के खिलाफ FIR करने की बात पर प्रशासन पर तंज कसा है।
सोमवार ग्राम खेड़ी के पास फिर नर्मदा पाइपलाइन फूट गई जिसमें बड़ी मात्रा में पानी बहकर निकल रहा है। सड़क मार्ग के पास फूटी लाइन के फव्वारे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया है।
नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर ने कहा FIR होना चाहिए
पाइपलाइन फूटने के बाद नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक मूल्लू राठौर ने कहा कि खंडवा कलेक्टर ने कहा था कि नर्मदा पाइपलाइन फिर फूटी तो FIR दर्ज होगी, लेकिन इसके बाद करीब 10 बार पाइपलाइन फूटी और कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्या नर्मदा पाइपलाइन प्रशासन को चुनौती दे रही है? अब देरी नहीं, तुरंत विश्वा कंपनी पर FIR दर्ज होनी चाहिए।