Kamalnath ने महाराज से कब बात की? ट्विटर के माध्यम से अफवाह फैला रहे हैं कमलनाथ: नरोत्तम मिश्रा

3/2/2022 3:33:48 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश मेंकोरोना के घटते केसों के बारे में मीडिया से जानकारी साझा की। गृह मंत्री ने बताया कि संक्रमण दर 0.51 और रिकवरी दर 97.8 है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक भी जवान संक्रमित नहीं हुआ है। मध्यप्रदेश के 193 लोगों ने संपर्क किया था, जिनमें से 60 लोग पहुंच घर चुके हैं। एसपी को निर्देश दिए है कि कल तक 165 परिवारों से सम्पर्क किया जाए और पुलिस कर्मी हर समाधान कर रहे हैं।

यूक्रेन में पहुंच चुके हैं इंडिया के हवाई जहाज

यूक्रेन संकट पर कांग्रेस के आरोप पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के चार चार केंद्रीय मंत्रियों को विदेश में आप के लोगों को लेने के लिए भेजा है। 'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन में हवाई जहाज पहुंच चुके हैं। अधिकांश लोग बाहर निकाल लिए गए हैं। 26 फ्लाइट वहां से रवाना होंगी।


बंद नहीं की गई है कथा: गृह मंत्री 
सीहोर मामले में गृह मंत्री ने कहा कि कथा बन्द नहीं की गई है। बल्कि व्यवस्था ठीक की गई है, जो आवश्यक व्यवस्था है वो ठीक की जाएगी। महाराज ने कहा सभी व्यवस्था ठीक हो गई है। रूद्राक्ष बांटने की व्यवस्था में हेरफेर हुई थी। कमलनाथ ने महाराज से कब बात की?  कमलनाथ सिर्फ ट्विटर के माध्यम से अफवाह फैला रहे हैं। वह भ्रम की कोई स्थिति नहीं है। महाराज जी संतुष्ट है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News