नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, ''कांग्रेस के ही दिग्गज नेताओं ने कमलनाथ सरकार को आईना दिखा दिया''

10/12/2019 9:39:42 AM

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता द्वारा सरकार पर किए गए कर्जमाफी के सवाल और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के बयान को लकेर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दोनों नेताओं ने कमलनाथ सरकार के झूठ को उजागर किया है। नरोत्तम ने कमलनाथ सरकार को आईना दिखाने के लिए सिंधिया और लक्ष्मण सिंह को धन्यवाद कहा है।



बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ‘प्रदेश में कांग्रेस की सरकार झूठ के आधार पर ही बनी है। कांग्रेस जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। इस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहले ही दिन फाइल पर हस्ताक्षर कर प्रदेश की भोली जनता के बीच यह भ्रम फैलाया कि हमने प्रदेश के किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ कर दिया है। कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया था कि हम 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करेंगे और यदि नहीं कर पाए तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। अब सरकार बने 10 माह हो गए हैं। मुख्यमंत्री तो नहीं बदला राष्ट्रीय अध्यक्ष ही बदल गए’। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस झूठ की कलई उनकी पार्टी के ही नेताओं ने खोल दी है। उन्होंने भी स्वीकार किया है कि वादे के अनुसार हम किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए हैं।

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar