दिग्विजय सिंह खुद कांग्रेस का नेतृत्व करना चाह रहे थे लेकिन नहीं कर पाए, इसलिए खीझ निकाल‌ रहे होंगे: नरोत्तम मिश्रा

10/9/2022 5:28:15 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय सिंह के कांग्रेस (congress) में नेतृत्व की कमी के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह खुद नेतृत्व करना चाह रहे थे, इसलिए खीझ निकाल‌ रहे होंगे। वैसे यह बात सच है कि कांग्रेस में नेतृत्व तो नहीं है, कांग्रेस नेतृत्व विहीन दल बन चुका है।

 

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस कार्यालय में बंदूक मामले (gun case gwalior) पर कहा कि जब दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि नेतृत्व नहीं है तो मैं क्या कहूंगा। कांग्रेस की जैसी संस्कृति है, वो उनको मुबारक है।

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh