Punjab Kesari MP ads

35 साल के इतिहास में पहली बार कटा नरोत्तम का टिकट, अपने ही पक्के गढ़ में बेगाने हुए पूर्व गृहमंत्री

Saturday, Jul 11, 2026-03:11 PM (IST)

(दतिया): दतिया में पूर्व गृहमंत्री औऱ कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल मचा हुआ है। 6 बार विधायक और पूर्व गृहमंत्री नरोतत्म मिश्रा का टिकट कटने से समर्थकों में भारी गुस्सा है औऱ वो प्रदर्शन कर रहे हैं।  नरोतत्म के समर्थको ने केवल सड़के जाम कर दी बल्कि बाजार भी बंद कर दिए और जमकर हंगामा किया।

दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए 6 बार के विधायक और शिवराज चौहान के समय में सीएम के बाद नंबर 2 समझे वाले पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर एक तरह से सबको चौंका दिया है। संगठन से जुड़े आशुतोष तिवारी को दतिया से उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने नया दांव खेला है।

अगर गौर किया जाए तो  36 साल के चुनावी सफर में यह पहली बार हुआ कि  डॉ. मिश्रा टिकट की दौड़ से बाहर हुए । साथ ही इस फैसले ने एक नई राजनीतिक चर्चा भी छेड़ दी है। वैसे नरोत्तम मिश्रा ने तो उपचुनाव की तैयारी के लिए जनसंपर्क अभियान भी शुरु कर दिया था, विभिन्न समाज के लोगों के साथ बैठकें भी थीं औऱ यहां तक की नामांकन पत्र भी खरीद लिया था।

3 बार डबरा और 3 बार दतिया से जीते है नरोत्तम

नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक सफर साल 1990 में शुरु हुआ था जब वो  डबरा विधानसभा सीट से पहली बार जीते थे।लेकिन परिसीमन के बाद डबरा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई तो उन्होंने 2008 में दतिया का रुख किया और लगातार 3 बार विधायक बने। लेकिन  साल 2023 के विधानसभा चुनाव उनके लिए निराशा लेकर आय़ा, जब राजेंद्र भारती ने धूल चटा दी।

बाद में राजेंद्र भारती की एक केस में सदस्यता समाप्त हो गई और दतिया में उपचुनाव की नौबत आई। इसी बीच नरोत्तम को उम्मीद थी कि उन्हें टिकट मिल जाएगा लेकिन पार्टी ने कुछ औऱ ही सोच रखा था। लिहाजा करीब साढ़े 3 दशकों के इतिहास में ये पहली बार हुआ जब नरोत्तम का टिकट कटा हो।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News