नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, विकास दुबे के एनकाउंटर से लोग मना रहे है मातम (video)

7/10/2020 3:56:52 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कानून ने अपना काम किया है। अफसोस और मातम की बात उन लोगों के लिए होगी जो लोग कल कह रहे थे कि पकड़ लिया तो जिंदा कैसे पकड़ लिया आज कह रहे हैं कि मर गया तो कैसे मर गया।



कई राज दफन हो गए है। मीडिया से चर्चा के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस तंज कसते हुए कहा कि विकास दुबे के एनकाउंटर से कांग्रेसी दुखी हैं। वह अफसोस कर रहे होंगे कल कुछ और कह रहे थे, आज कुछ और कह रहे हैं। मध्य प्रदेश की पुलिस ने अपना काम किया। मध्य प्रदेश पुलिस उसको रात में राज्य की सीमा तक सुरक्षित छोड़ आई थी।

अपना काम करके उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह व अखिलेश यादव के ट्वीट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा से विकास दुबे का सम्बन्ध था, हमारे पास तो वो पोस्टर हैं। दिग्विजयसिंह के पास कोई काम नहीं है इसलिए ट्वीट करते रहते है। किसी आतंकी के लिए कभी उन्होंने ट्वीट किया।

meena

This news is Edited By meena