Congress केवल कर रही है तुृष्टिकरण की राजनीति और देश इसको अच्छी तरह समझ चुका है: गृह मंत्री
4/26/2022 5:08:48 PM
भोपाल (विवान तिवारी): मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी से सवाल किया है कि वह पाकिस्तान के शायर फैज अहमद फैज और एमएफ हुसैन के साथ है? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल तुृष्टिकरण की राजनीति कर रही है और देश इसको अच्छी तरह समझ चुका है।
.@RahulGandhi पाकिस्तान के शायर फैज अहमद फैज और @priyankagandhi एमएफ हुसैन के साथ है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) April 26, 2022
दरअसल कांग्रेस केवल तुृष्टिकरण की राजनीति कर रही है और देश इसको अच्छी तरह समझ चुका है। pic.twitter.com/UM4AmW4wTq
गंभीर विषय है हर्ष फायर
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हथियारों का प्रदर्शन एवं हर्ष फायर की घटना एक गंभीर विषय है। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि विवाह एवं अन्य समारोहों में हथियार ले जाने के लिए पुलिस थानों को सूचना देने एवं अनुमति लेने को लेकर गृह विभाग गंभीरता से विचार कर रहा है।
नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ जी का विधानसभा की कार्यवाही को बकवास कहना लोकतंत्र का अपमान है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) April 26, 2022
कमलनाथ जी के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला लेकर आएंगे और विधानसभा अध्यक्ष जी से कार्रवाई करने का अनुरोध करेंगे।@OfficeOfKNath pic.twitter.com/n92XfYX6gH
विधानसभा की कार्यवाही को बकवास कहना लोकतंत्र का है अपमान: नरोत्तम मिश्रा
नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का विधानसभा की कार्यवाही को बकवास कहना लोकतंत्र का अपमान है के मामले में नरोत्तम मिश्रा काफी नाराजगी जताई। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला लेकर आएंगे और विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई करने का अनुरोध करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ जी का विधानसभा की कार्यवाही को बकवास कहना लोकतंत्र का अपमान है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) April 26, 2022
कमलनाथ जी के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला लेकर आएंगे और विधानसभा अध्यक्ष जी से कार्रवाई करने का अनुरोध करेंगे।@OfficeOfKNath pic.twitter.com/n92XfYX6gH
एमपी में 13 नये कोरोना केस
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए केस आए हैं। जबकि 8 मरीज स्वास्थ हुए हैं। वर्तमान में एमपी में कुल एक्टिव केस 75, संक्रमण दर 0.23% और रिकवरी रेट 98.70% है।