कांग्रेस और कमलनाथ के स्वभाव में नहीं है मानवता की सेवा का भाव, आदिकाल से रही है इन लोगों की विभाजन की नीति: नरोत्तम मिश्रा

3/1/2022 2:17:37 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): यूक्रेन मामले को लेकर कांग्रेस के केंद्र सरकार पर सवाल उठाने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। गृह मंत्री ने कहा कि बड़ा दुखद प्रसंग है। कोरोना हो या यूक्रेन की वैश्विक समस्या है। देश में विदेश से पैदा होकर आई है। पीड़ित मानवता की सेवा कांग्रेस और कमलनाथ के स्वभाव में नहीं है। कांग्रेस नेता ट्वीट करके इतिश्री कर लेते हैं। 
 

जनता से वोटों का सवाल रखते हैं कमलनाथ: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

मेरी प्रार्थना है कि कमलनाथ हवाईजहाजों का बेड़ा रखते हैं, एकाध हवाई जहाज भेजकर शासन का सहयोग करें। मध्य प्रदेश के भी कई बच्चे वहां फंसे हैं। आपके तो व्यापारिक ओर आंतरिक संबंध है। ओले हो, बाढ़ हो, सूखा हो आपको तो जाना नहीं है। सिर्फ सवाल करना है, जनता से सिर्फ वोटों का ही संबंध रखते हैं। 

शिव ज्योति अरपा महोत्सव में जलाएं जाएंगे 21 लाख दीए 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आज उज्जैन में होने वाले शिव ज्योति अर्पण महोत्सव प्रसन्ता का विषय है। शिव ज्योति अरपा महोत्सव अब तक का सबसे भव्य महोत्सव हो रहा है। जिसमें 21 लाख दिए जलाए जायंगे। 12 लाख दिए शिप्रा नदी के किनारे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा।गिनीज बुक में नाम दर्ज होगा। इससे पहले अयोध्या में दिवाली पर 9 लाख दिए जले थे।  

कांग्रेस की आदिकाल से रही है विभाजन की राजनीति: गृह मंत्री 

राहुल गांधी पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिस हमला बोला है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आदिकाल से कांग्रेस की विभाजन की राजनीति रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उसी थीम को आगे बढ़ रहे हैं। पहले देश बांटा, फिर प्रदेश, फिर जाति में बांटा और उसके बाद अब अधिकारियों को बांट रहे हैं, ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उत्तरभारत के अधिकारियों के बारे में जो बोला जा रहा है, यह अच्छा नहीं है। 

एक दिन में 285 नये मामले

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों को लेकर जानकारी साझा की। गृह मंत्री के मुताबिक एमपी में 24 घंटे में 285 नए प्रकरण सामने आये हैं। जबकि 611 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। कुल 3121 कोरोना के एक्टिव केस है। जबकि 24 घण्टें में 53785 सैंपल जांच के लिए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News