नरोत्तम बोले- दिग्विजय सिंह के शासन में प्रदेश में नक्सलवाद बढ़ा, अब हम इसे पनपने नहीं देंगे

12/18/2020 1:54:16 PM

बालाघाट (हरीश लिल्हारे): प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बालाघाट दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद को रोकने को लेकर कहा कि प्रदेश में नक्सल समर्पण नीति को और बेहतर बनाया जायेगा। इसके लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य की नक्सल समपर्ण नीति का आकलन किया जायेगा। साथ ही प्रदेश के नक्सल जोन बालाघाट में केंद्र सरकार के द्वारा 6 कंपनियां भेजी जा रही हैं। जिससे कानून व्यवस्था और नक्सल गतिविधियों को रोकने  मे सफलता मिलेगी। आपको बता दें कि नरोत्तम मिश्रा एक दिवसीय दौरे में बालाघाट पहुंचे थे। जहां उन्होंने जिले के कानून व्यवस्था की समीक्षा की।



बालाघाट में पिछले दिनों नक्सल आपरेशन के दौरान कई नक्सलियों के मारे जाने के बाद पुलिस फोर्स के जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने हेतु पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी सहित पुलिस विभाग के आला अफसर पहुंचे। इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार इन दिनों भू-माफियाओं, खनिज माफियाओं और मिलावटखोरों के साथ-साथ अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चला रही है। नक्सल समर्पण नीति के संबंध में गृहमंत्री ने कहा कि नक्सली प्रदेश में अधिक आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों इसके लिए नई सरेंडर नीति पर काम किया जायेगा और पडोसी राज्यों की सरेंडर नीतियों की समीक्षा की जायेगी।



गृहमंत्री मिश्रा ने प्रदेश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के रूप में पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताते हुए कहा कि इनकी सरकार सदी की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। इनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और माफियाओं को सरकारी संरक्षण मिला है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग के द्वारा तीन अधिकारियों के संबंध में कार्रवाई को उचित बाते हुए कहा कि अगर जांच में कमलनाथ का नाम भी सामने आयेगा। तो उनके खिलाफ भी FIR दर्ज की जायेगी।

Vikas Tiwari

This news is Vikas Tiwari