नरसिंहपुर में भ्रष्टाचार पर चोट, भारी अनियमितताओं के कारण लेखापाल को कलेक्टर ने किया बर्खास्त

12/20/2019 12:03:19 PM

नरसिंहपुर (रोहित अरोरा): मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए जिला कलेक्टर ने एक कर्मचारी को भारी अनियमितताओं के कारण बर्खास्त कर दिया। नरसिंहपुर जिले की निर्वाचन शाखा में पदस्थ रहा ब्रजेश करैया नाम का व्यक्ति है। वहीं इसने निर्वाचन शाखा में लेखापाल के पद पर पदस्थ रहते हुए जमकर भ्रष्टाचार किया और अपने  पद का जमकर दुरूपयोग करते हुए इस पर आर्थिक अनिमित्ता किए जाने के गंभीर आरोप लगे थे जिसके फलस्वरूप इसके खिलाफ जांच गठित की गई।

वहीं जांच में यह पूर्णतः दोषी पाया गया जिसके फलस्वरूप इसे जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बिना कोई देरी किए इस भ्रष्ट कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने भ्रष्टाचार और रिश्वत खोर अधिकारी-कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निर्वाचन शाखा में पदस्थ ब्रजेश करैया को बर्खास्त कर दिया हैं।

वहीं कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पत्रकारों से बात करते हुए अपर कलेक्टर एमके ठाकुर ने कहा कि भ्रष्ट्राचार के खिलाफ ये प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। वहीं कलेक्टर की कार्रवाई के चर्चे पूरे जिले में वाहवाही बटोर रहे है। हर कोई इस काम के लिए कलेक्टर की तारीफ करने से नहीं चूक रहा है। 

 

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh