महाकाल मंदिर की झोली में फिर एक और ''राष्ट्रीय पुरस्कार''

12/24/2018 12:55:34 PM

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर को अब सामाजिक सरोकार के लिए राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला है। इससे पहले मंदिर को दिव्यागों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ आईकॉनिक पैलेस के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।


 

संस्था इंडियन ब्रेव हार्ट ने दिव्यांग के लिए निर्बाध दर्शन व्यवस्था, दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए उत्कृष्ट इंतजाम, निशुल्क भस्मारती व्यवस्था, निशुल्क अन्नक्षेत्र संचालित करने के लिए सामाजिक सरोकार का राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मंदिर समिति की ओर पुजारी प्रदीप गुरु व सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़ ने सम्मान प्राप्त किया।

 

 

suman

This news is suman