MP महिला कांग्रेस की बड़ी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा

Tuesday, Jul 16, 2024-04:51 PM (IST)

भोपाल (विनीत पाठक) : मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस बहुत जल्द अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके संकेत महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने दिए हैं। अलका लांबा का कहना है कि महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वह भोपाल आयी हैं और संगठन की बैठक ले रही हैं। मध्य प्रदेश में संगठन किस तरह से कम कर रहा है। इस बारे में सभी जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी से चर्चा करेंगे और संगठन में बड़ा बदलाव करेंगे जो काम नहीं कर रहा है। उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

PunjabKesari

अलका लांबा ने कहा कि 29 जुलाई को महिला कांग्रेस संसद का घिराव करने जा रही है। पूरे देश की महिलाओं के साथ जो अन्याय हो रहा है तीन बातों को लेकर संसद का घिराव करेंगे। महिला आरक्षण जो संसद से पास हो चुका है, उसे लागू किया जाए। बजट में महिलाओं के लिए क्या प्रावधान है इसको लेकर वहीं महंगाई जिस तरह से लगातार बढ़ रही है इन बातों को लेकर दिल्ली में पूरे देश की महिलाएं एकत्रित होकर संसद का घिराव करेंगे।

PunjabKesari

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस को जिले से लेकर गांव मंडल सेक्टर तक मजबूत किया जाएगा और बीजेपी की गलत नीतियों के खिलाफ महिलाएं अब सड़क पर उतरेंगे और बीजेपी सरकार का विरोध करती नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News