नक्सलियों की आड़ में युवक करते हैं लूटपाट, इलाके में दहशत का माहौल

1/21/2019 11:41:49 AM

बालाघाट: जिले में वैसे तो नक्सलियों के भय से लोग डरे सहमें से रहते हैं। आए दिन उनके द्वारा हमलों से जान जाने का डर बना रहता है। लेकिन कुछ अज्ञात लोगों द्वारा खुद को नक्सली बता कर बंदूक की नोक पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने का एक नया मामला सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, जिले के उकवा से 35 किलोमीटर का लंबा मार्ग है जो बैहर जाता है। यह मार्ग नक्सल प्रभावित इलाकों से जुड़ा है। बीते 6 और 13 जनवरी की रात को अज्ञात लोगों द्वारा इस मार्ग में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इतना ही नहीं उसके बाद भी कुछ अन्य लोगों को लूटने का असफल प्रयास भी हुआ। उनके हाथ में बंदूक, डंडा और मुंह में नकाब बंधा रहता है। वे स्वंय को नक्सली बता कर घटना को अंजाम देते हैं। जिसकी शिकायत राहगीरों ने रुपझर और भरवेली थाने में की है। इन घटनाओं के बाद राहगीरों में दहशत का माहौल है। वहीं बालाघाट पुलिस भी इस मामलें को गंभीरता से ले रही है।

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR