लांजी में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की फायरिंग, मौत

6/21/2019 2:46:08 PM

बालाघाट: मुखबिरी के शक में नकस्ली हमले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना लांजी थाना इलाके के चौरिया की है। जहां नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। 

जानकारी के अुनसार 48 वर्षीय ब्रजलाल पिता पवन निवासी मुंडा पिकोना को देर रात नक्सलियों ने मुखबिरी करने के शक में मार दिया। बताया जा रहा है कि ब्रजलाल पहले नक्सली संगठन का सदस्य था, लेकिन बाद में उसने संगठन को छोड़ दिया। इसके बाद से ही नक्सलियों को शक था कि वह उनकी जानकारी पुलिस तक पहुंचा रहा है।

meena

This news is meena