प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की जरुरत है- तुलसी सिलावट

7/31/2019 3:14:48 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर जिले के डबरा में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। यहां उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के गिरते स्तर को स्वीकार किया और कहा कि इनमें सुधार की जरुरत है। इतना ही नहीं मंत्री सिलावट ने यह भी कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है इसको लेकर सीएम कमलनाथ चिंतित है। यहीं कारण है कि इस साल स्वास्थ्य बजट में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा की जल्द डाक्टरों की कमी भी खत्म हो जाएगी जल्द सरकार करीब ढाई हजार डाक्टरों की नियुक्ति करने जा रही है जिससे व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा सके।



मंत्री सिलावट ने ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की। जिसमें शिशु मृत्यु दर प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं पर ज्यादा फोकस रहा। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उसके उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर प्रदेश सरकार खास ध्यान दे रही है इसलिए बजट बढ़ाया गया है। शहरी और ग्रामीण दौनों क्षेत्रो में सुधार आएगा लेकिन कुछ लोग भ्रमक स्थिति पैदा कर हमारे विश्वास को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।



सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी को दूर करने के लिए उन्होंने बताया कि लोक सेवा आयोग से 700 और बेकलोग से 1065 डॉक्टरों सहित अन्य स्रोतों से प्रदेश को ढाई हजार से भी अधिक डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी। जल्द ही यह कमी भी पूरी हो जाएगी।


 

 

 









 

meena

This news is Edited By meena