राजनीतिक रसूख के कारण खेतों में हो रही थी अवैध गांजे-अफीम की खेती, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

11/23/2022 5:01:54 PM

नीमच (सिराज): मध्य प्रदेश में अवैध अफीम और गांजे के खेती राजनीतिक रसूख के कारण तेजी से फल-फूल रही है। इसी कारण पुलिस की बार बार कार्रवाई के बाद भी इसे जड़ से खत्म नहीं किया सका है। नीमच पुलिस ने ऐसी ही अफीम-गांजे की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।

बड़ी मात्रा में जब्त किए अफीम-गांजे के पौधे 

पुलिस ने रामपुरा थाना क्षेत्र के पालरा गांव के पास करोड़ो रुपये की अवैध अफीम-गांजे की खेती पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। नीमच एसपी सूरज कुमार के निर्देशन के बाद कार्रवाई करते हुए SDOP यशस्वी शिंदे और रामपुरा थाना प्रभारी आनंद सिंह आज़ाद और मनासा थाना प्रभारी फतेह सिंह आंजना सहित पुलिस टीम ने अवैध रूप से ग्राम पालरा के पास 3 अवैध अफीम के खेत और 5 अवैध गांजा के खेत पर बड़ी मात्रा में अफीम जब्त की। 

खेत मालिक की तलाश में जुटी पुलिस 

इससे पहले पुलिस को बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ की खेती करने की सूचना मिली थी। जिसमें लगभग 10 बीघा के करीब खेतों में अलग-अलग अफीम और गांजे के पौधे उगाए गए थे। अब पुलिस खेत के मालिक की तलाश में जुटी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा मे गांजे और अफीम के पौधों को जब्त किया है। इसके साथ ही नीमच पुलिस जांच कर रही है कि पहले भी इस प्रकार की अवैध खेती हुई थी या नहीं । 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh