MP में ‘का बा’ गाकर बुरी फंसी नेहा सिंह राठौर, महिला मोर्चा ने पुतला दहन करके दी ये चेतावनी

Friday, Jul 14, 2023-07:27 PM (IST)

सीधी (सूरज शुक्ला): मध्य प्रदेश सरकार के विरोध में का बा गाने पर बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अब मुश्किलों से घिरती नजर आ रही है। महिला मोर्चा सीधी ने नेहा सिंह का विरोध करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला दहन किया। सांसद रीति पाठक ने निशाना साधते हुए कहा कि नेहा का उपयोग विपक्ष द्वारा टूल की तरह किया जा रहा है। नेहा सिंह महिला होकर ऐसे शब्दों का उपयोग कर रही है, जो गलत है। जरूरत पड़ने पर हम सब महिलाएं अपने भाई एवमं प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ खड़े होकर विरोध का जवाब देगे।

बता दें कि सीधी पेशाबकांड को आधार बनाते हुए नेहा सिंह राठौर ने नया गाना बनाया है। नेहा ने महाकाल लोक घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, व्यपामं घोटाले पर शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। नेहा सिंह राठौर ने अपने 'एमपी में का बा' गाने में शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना पर भी निशाना साधा है।

PunjabKesari

नेहा सिंह राठौर ने शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना को लेकर कहा है कि लाड़ली बहना को रोजगार दो-एक हज़ार रूपए नहीं है। गाने के अंत में नेहा सिंह राठौर ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए  शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस और शकुनि से की है और उन्हें कलयुग का मामा बताया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News