नेहरु को ''क्रिमिनल'' कहने पर कांग्रेस ने शिवराज सिंह पर पलटवार करते हुए बताया ''मूर्ख''

8/11/2019 2:04:50 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अनुच्छेद 370 पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर विवादास्पद बयान दिया जिसके बाद सियासी भूचाल आ गया है। वहीं, कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने शिवराज के नेहरु के 'क्रिमिनल' बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा उन्हें 'मुर्ख' बताया है।

आपको बता दें कि भुवनेश्वर में शिवराज सिंह ने कहा था कि जब भारतीय फौज कश्मीर से पाकिस्तानी कबाइलियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, ठीक उसी वक्त नेहरू ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी। इस कारण जम्मू-कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में रह गया। अगर कुछ दिन और सीजफायर की घोषणा नहीं होती, तो पूरा कश्मीर भारत का हो जाता।



मानक अग्रवाल ने शिवराज को बताया बड़ा मूर्ख
वही, कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने शिवराज के बयान के बाद उन्हें मुर्ख बताया है। कांग्रेस नेता अग्रवाल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से बड़ा मुर्ख कोई नहीं है, नेहरु का सम्मान पूरा भारत देश करता है। यहां तक कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरु के नाम से जानते हैं। ऐसे में शिवराज को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

meena

This news is Edited By meena