भतीजे ने चाची पर कुल्हाड़ी से किया हमला हुई मौत , जानिए क्या है पूरा मामला...

4/5/2024 4:48:11 PM

उमरिया। (केडी खान): मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मामूली विवाद में भतीजे ने चाची पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नैरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। गुरुवार की रात को पठारी गांव में एक परिवार में विवाद हो गया। आपको बता दें कि इस दौरान कलाबतिया पर उसके भतीजे लालू ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।


 इसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना के बाद आरोपी लालू फरार है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाची को कुल्हाड़ी मारी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma