नई जिम्मेदारियां: शोभा ओझा राज्य महिला और अभय तिवारी MP युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

3/17/2020 11:32:30 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में राजनीतिक ड्रामे के बीच कमलनाथ सरकार ने कांग्रेस के दो करीबियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें प्रदेश की कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोभा ओझा को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल अध्यक्ष अभय तिवारी को मध्य प्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं राजनीतिक हलचल के बीच कमलनाथ सरकार ने कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। जहां इस पद पर उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल अध्यक्ष अभय तिवारी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गठित मध्य प्रदेश युवा आयोग का नवीनतम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जहां कार्यभार संभालने की तिथि से लेकर 2 वर्षों तक अथवा आगामी आदेश तक की नियुक्ति प्रदान की गई है। नवनियुक्त महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा मंगलवार सुबह महिला आयोग कार्यालय में अपना पदभार संभालेंगी।

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh