MP कांग्रेस का फरमान, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कैंडिडेट को मिलेगा टिकट

9/3/2018 3:52:49 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मीडिया सेल ने एक नया फरमान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि विधानसभा चुनाव में टिकट उन्हीं को दिया जाएगा जो फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय होंगे। यही नहीं मीडिया सेल ने फॉलोअर्स की संख्या भी तय की है। निर्देशों के अनुसार 15 सितंबर तक टिकट के दावेदारों को अपनी रिपोर्ट देनी होगी।

जानकारी के अनुसार टिकट के दावेदारों के साथ ही वर्तमान विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों से भी सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता की रिपोर्ट मांगी गई है और यह बताया गया है कि उनकी सोशल मीडिया में पकड़ मजबूत होनी चाहिए। फेसबुक पेज पर 15 हजार से ज्यादा और ट्विटर पर पांच हजार फॉलोअर्स होने चाहिए इसके आलावा व्हाट्सएप के ग्रुप भी होने चाहिए जिसमें बूथ लेवल के कार्यकर्ता जुड़े हों।



बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपनी ही सोशल मीडिया टीम से नाराज हो गए थे। पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने अपनी सोशल मीडिया टीम से नाखुशी जाहिर की है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम सोशल मीडिया पर बीजेपी से कमजोर हैं। कमलनाथ की नाराजगी के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस आईटी विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया था। आईटी विभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र वाजपेई को हटाकर उनकी जगह अभय तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया है।

Prashar

This news is Prashar